फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Small business may be closed

छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर, तत्काल राहत नहीं मिली तो अर्थव्यवस्था की रीढ़...

Mon, 14 Sep 2020 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Small business may be closed
साड़ी उद्योग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में छोटे कारोबार को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जाहिर की है। कहा है कि सदी के सबसे बुरे दिनों से यह व्यापार जूझ रहा है। तत्काल राहत नहीं मिली तो अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले यह व्यापार बंद हो जाएंगे। न केवल उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत योजना को भी झटका लगेगा।
विज्ञापन


कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का कहना है कि न केवल दिल्ली, बल्कि सभी राज्यों में छोटे कारोबार ठप पड़ गए हैं। आंकड़ों के आधार पर बताया कि बीते पांच महीने में 25 प्रतिशत कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कंफेडरेशन ने केंद्र व राज्य सरकार से आर्थिक पैकेज का एलान करने की मांग की है।
विज्ञापन


कंफेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि लाखों दुकानें बंद होने की कगार पर हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे विनाशकारी होगा। भारतीय घरेलू व्यापार जो दुनिया भर में सबसे बड़ा स्वयं संगठित क्षेत्र है, लेकिन गलत तरीके से असंगठित क्षेत्र के रूप में वर्णित किया गया है। 7 करोड़ से अधिक व्यापारी इस माध्यम से रोजगार करते हैं। छोटे कारोबार में लगभग 8 हजार से अधिक मुख्य वस्तुओं का व्यापार होता है, अब इनके अस्तित्व पर ही खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली केमिकल एसोसिएशन से जुड़े अजय अरोड़ा का कहना है कि कोविड-19 की वजह से बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। छोटे व्यापारियों की समस्या के साथ ही उनके साथ जुड़े लाखों लोग भी बेरोजगार हो रहे है। जल्द से जल्द अगर आर्थिक पैकेज की घोषणा नहीं हुई तो आने वाला वक्त और भी आर्थिक रूप से खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed