{"_id":"68cc1182919544eec80f329c","slug":"six-aadhaar-centres-opened-in-post-offices-in-east-delhi-ashram-news-c-340-1-del1011-105381-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पूर्वी दिल्ली के पोस्ट ऑफिसों में शुरू किए गए छह आधार सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पूर्वी दिल्ली के पोस्ट ऑफिसों में शुरू किए गए छह आधार सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिक से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा, जल्दी हो सकेगा काम
अभी तक 13 पोस्ट ऑफिसों में दी जा रही थीं सुविधाएं, अब संख्या हुई 19
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने आधार से जुड़े कामों के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।डाक विभाग ने पूर्वी दिल्ली के छह पोस्ट ऑफिसों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। इनमें मानसरोवर पार्क, आईपी एक्सटेंशन, शिवाजी पार्क, मौजपुर, लक्ष्मी नगर और रामनगर शामिल हैं। इन केंद्रों में क्षेत्र के लोग आधार नामांकन, अपडेट और सुधार जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले यह सेवाएं 13 पोस्ट ऑफिसों में दी जा रहीं थी। छह नए आधार सेवा केंद्र खुलने के बाद अब इनकी संख्या 19 हो गई हैं।
डाक विभाग के अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के खुलने से लोगों को राहत मिलेंगी। इससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा। पहले पूर्वी दिल्ली के लोगों को आधार के कामों के लिए दूर के सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब आधार सेंटरों के खुलने से वह अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिसों में ही यह काम करवा सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि ये केंद्र अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं और प्रशिक्षित कर्मचारी यहां तैनात किए गए हैं ताकि काम में पारदर्शिता और गति बनी रहे। इन केंद्रों पर न केवल नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे, बल्कि नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी में सुधार भी किया जा सकेगा।