फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sisodia to begin inspection of markets picked by Delhi govt for redevelopment

दिल्ली: बाजारों के पुनर्विकास के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने किया निरीक्षण, कमला नगर से शुरू हुआ दौरा

Wed, 15 Jun 2022 11:58 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Jun 2022 11:58 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कमला नगर बाजार से निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के पुनर्विकास के संबंध में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और सुझावों के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन
Sisodia to begin inspection of markets picked by Delhi govt for redevelopment
Manish Sisodia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार द्वारा अपने रोजगार बजट के तहत चुने गए पांच बाजारों के पुनर्विकास के लिए निरीक्षण किया। इसका लक्ष्य है पांच वर्षों में 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना।

विज्ञापन


सिसोदिया ने अपना यह दौरा कमला नगर बाजार से शुरू किया। इस दौरान वह बाजार के पुनर्विकास के संबंध में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और सुझावों के बारे में बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले सिसोदिया ने इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पुनर्विकास के प्रथम चरण के तहत आज से शुरू करते हुए मैं पांच बाजारों का दौरा करूंगा। कार्यान्वयन की ओर बढ़ने से पहले मैं वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी जरूरतों के बारे में समझूंगा। दिल्ली की आर्थिक वृद्धि हमारी प्राथमिकताओं में सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने कमला नगर, खरी बावली, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कीर्ती नगर बाजारों को पुनर्विकास के लिए चुना है। सिसोदिया ने कहा कि पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य है कि बाजारों की ब्रैंडिंग वैश्विक खरीदारी स्थलों के रूप में की जाए और लोगों को रोजगार के अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि मार्च में हमने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि हम रोजगार बजट के तहत 20 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे और आर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। आज, हम इस चुनौती को दृढ़ विश्वास के साथ पूरा कर रहे हैं। हमारे प्रतिष्ठित बाजारों को फिर से विकसित करना उन्हें वैश्विक खरीदारी स्थलों के ब्रांड के रूप में तैयार करना और बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है।


सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रथम चरण के पुनर्विकास के लिए चुने गए बाजारों के नामों की घोषणा की थी और कहा था कि इससे रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed