दिल्ली: बाजारों के पुनर्विकास के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने किया निरीक्षण, कमला नगर से शुरू हुआ दौरा
मनीष सिसोदिया ने कमला नगर बाजार से निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के पुनर्विकास के संबंध में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और सुझावों के बारे में बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार द्वारा अपने रोजगार बजट के तहत चुने गए पांच बाजारों के पुनर्विकास के लिए निरीक्षण किया। इसका लक्ष्य है पांच वर्षों में 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना।
सिसोदिया ने अपना यह दौरा कमला नगर बाजार से शुरू किया। इस दौरान वह बाजार के पुनर्विकास के संबंध में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ उनके मुद्दों और सुझावों के बारे में बातचीत करते नजर आए।
निरीक्षण से पहले सिसोदिया ने इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पुनर्विकास के प्रथम चरण के तहत आज से शुरू करते हुए मैं पांच बाजारों का दौरा करूंगा। कार्यान्वयन की ओर बढ़ने से पहले मैं वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी जरूरतों के बारे में समझूंगा। दिल्ली की आर्थिक वृद्धि हमारी प्राथमिकताओं में सबसे आगे है।
मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने कमला नगर, खरी बावली, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कीर्ती नगर बाजारों को पुनर्विकास के लिए चुना है। सिसोदिया ने कहा कि पुनर्विकास परियोजना का उद्देश्य है कि बाजारों की ब्रैंडिंग वैश्विक खरीदारी स्थलों के रूप में की जाए और लोगों को रोजगार के अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि मार्च में हमने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि हम रोजगार बजट के तहत 20 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे और आर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। आज, हम इस चुनौती को दृढ़ विश्वास के साथ पूरा कर रहे हैं। हमारे प्रतिष्ठित बाजारों को फिर से विकसित करना उन्हें वैश्विक खरीदारी स्थलों के ब्रांड के रूप में तैयार करना और बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है।Starting today, I will visit 5 markets under Phase 1 Redevelopment over the coming weeks. Will interact with locals to build a deeper understanding of their unique needs, as we move towards implementation.
— Manish Sisodia (@msisodia) June 15, 2022
Delhi's economic growth is at the forefront of our priorities. pic.twitter.com/kObbjHMri7
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रथम चरण के पुनर्विकास के लिए चुने गए बाजारों के नामों की घोषणा की थी और कहा था कि इससे रोजगार का सृजन होगा।