{"_id":"63ccf660d856f23cc75e7312","slug":"shraddha-murder-case-police-may-file-charge-sheet-soon-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case : पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case : पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार
Sun, 22 Jan 2023 02:10 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:10 PM IST
सार
श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। तकरीबन 3000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट में 100 गवाहों के अलावा फॉरेंसिक और इलेक्ट्रोनिक सबूतों को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
श्रद्धा वॉकर, आफताब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी लीगल एक्सपर्ट इसे इसे देख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस श्रद्धा वालकर मामले में जनवरी के आखिरी में किसी भी तारीख को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। शव के टुकड़ों को उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था। छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन
आरोपी आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन