{"_id":"6387c180fb1fcf49f7104e37","slug":"shraddha-murder-case-aftab-narco-test-in-ambedkar-hospital-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case : आज अंबेडकर अस्पताल में होगा आफताब का नार्को टेस्ट, साकेत कोर्ट ने दी है अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case : आज अंबेडकर अस्पताल में होगा आफताब का नार्को टेस्ट, साकेत कोर्ट ने दी है अनुमति
Thu, 01 Dec 2022 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:18 AM IST
सार
Shraddha murder : नार्को का प्री-सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।
विज्ञापन
आफताब से फंदा कितनी दूर?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। नार्को का प्री-सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब का नार्को टेस्ट डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में सात सदस्यीय टीम दूसरी मंजिल पर ओटी नंबर दो में करेगी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद टेस्ट शुरू होगा। साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की अनुमति दी है। पुलिस ने पांच दिसंबर को भी नार्को टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, श्रद्धा वालकर की हत्या में आरोपी आफताब की हैवानियत का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है। उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आफताब ऐसा कर सकता है। श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने बताया कि श्रद्धा मर्डर या उसके टुकड़ों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की ने बताया कि जब वह आफताब से मिलने उसके घर आती थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि आफताब ने किसी का कत्ल किया है और उसके टुकड़े भी किये हैं।
विज्ञापन
मई में श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने इस लड़की को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात उसी बम्बल ऐप पर हुई थी, जिसके जरिए श्रद्धा और आफताब मिले थे। आफताब की नई प्रेमिका अक्टूबर में दो बार आफताब के उसी घर आई थी जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था। आफताब ने जो अगूंठी श्रद्धा को दी थी उसको श्रद्धा की हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दिया था।
महिला दोस्त को नहीं लगा घर में रखे हैं शव के टुकड़े
श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की मनोचिकित्सक महिला दोस्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह आफताब के घर दो बार गई थी, लेकिन उसे एक बार भी नहीं लगा कि घर में शव के टुकड़े रखे हुए हैं। उसे श्रद्धा की हत्या की जानकारी नहीं थी। आफताब ने महिला को श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे, इन्हें 18 अक्तूबर को छतरपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस को अभी तक सिर व धड़ नहीं मिला है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने महिला दोस्त से डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों की मुलाकात उसी बंबल डेटिंग एप से हुई थी, जिससे श्रद्धा व आफताब मिले थे।
महिला अक्तूबर में दो बार आफताब के छतरपुर स्थित किराये के फ्लैट पर आई थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी कि श्रद्धा के शव के टुकड़े घर में रखे हुए हैं। आफताब ने 12 अक्तूबर को उसे अंगूठी गिफ्ट की थी। उसे पता नहीं था कि अंगूठी किसकी है। श्रद्धा की हत्या के 12 दिन बाद दोनों 30 मई को संपर्क में आए थे।
आफताब को कभी डरते हुए नहीं देखा : पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने आफताब को कभी डर में नहीं देखा। आरोपी उसे मुंबई वाले घर के बारे में बताया करता था। उसका व्यवहार हमेशा सामान्य लगा। उसका काफी केयरिंग नेचर था। उसे कभी नहीं लगा कि उसे मनोविकार है। उसके पास कई तरह के परफ्यूम हैं। वह उसे अक्सर परफ्यूम गिफ्ट किया करता था। आफताब सिगरेट पीने का आदि था।