{"_id":"60257c7c8ebc3ee9593b16f6","slug":"short-interval-of-merit-list-will-pinch-parents-ashram-news-noi565164765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में कम अंतराल बनेगा परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में कम अंतराल बनेगा परेशानी का सबब
विज्ञापन
रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की सूची के बीच कम अंतराल इस बार अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस बार दाखिला सूचियों में दो से तीन दिन का ही अंतराल है। इस कारण अभिभावकों को एक कम से कम तीन से चार स्कूलों में दाखिले के लिए एक साथ फीस का जुगाड़ करना होगा। महामारी के दौरान एक साथ इतनी फीस की व्यवस्था जेब पर भारी पड़ेगी।
लगभग 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 मेें नर्सरी, केजी व पहली में लगभग दो लाख सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले के लिए गाइडलाइंस तो जारी कर दी गई हैं लेकिन इसमें सूची को लेकर जारी शेड्यूल ने अभिभावकों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बार पहली सूची 20 मार्च, दूसरी सूची 25 मार्च व सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची 27 मार्च को जारी होगी।
अभिभावकों का कहना है कि दाखिला सूची जारी करने के बीच काफी कम समय है। यदि बच्चे का दाखिला पहली सूची में बिना पसंद के स्कूल में हो जाता है और फिर दूसरी में मनपसंद स्कूल में हो जाता है तो उसे पहली सूची में लिए दाखिले की फीस जल्दी वापस नहीं होगी। इसी तरह यदि तीसरी सूची में दाखिला किसी टॉप स्कूल में हो गया तो दूसरी सूची में लिए दाखिले की फीस वापस लेेने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
इस तरह अभिभावकों को एक साथ तीन से चार स्कूलों की फीस के भुगतान के लिए तैयार रहना होगा। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के समय पहली सूची 24 जनवरी, दूसरी 12 फरवरी व तीसरी सूची 6 मार्च को जारी की गई थी। इससे अभिभावकों को दाखिले के लिए भी पर्याप्त समय मिला था। दाखिले के लिए अभिभावकों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र की भी दो से तीन कॉपी रखनी होगी।
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि नर्सरी दाखिले की गाइडलाइंस जारी होने के बाद से अभिभावक फॉर्म को लेकर काफी असमंजस में हैं। अभिभावकों को दाखिले के लिए ना केवल जन्मतिथि प्रमाणपत्र की दो से तीन कॉपी रखनी पड़ेगी बल्कि दो तीन स्कूलों के मुताबिक फीस की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा इस बार सूची के बीच कम अंतराल के कारण होगा।