कृषि कानूनों का एक साल: अकाली दल का हल्ला बोल, सुखबीर बादल ने पार्टी नेताओं संग दी गिरफ्तारी
'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' में शामिल होने दिल्ली आ रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर दोनों रास्ते किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिए गए हैं।
लाइव अपडेट
मोदी और हरियाणा सरकार ने रोके हमारे कार्यकर्ता: सुखबीर बादल
सुखबीर बादल ने कहा है कि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोक लिया। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, हमारी गाड़ियां तोड़ दीं। एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका गया। हम यहां पीएम मोदी को यह संदेश देने आए हैं कि न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरा देश इस सरकार के खिलाफ है।Modi govt & Haryana govt stopped our workers. They resorted to baton charge&broke our vehicles. A peaceful protest was stopped. We've come here to give a message to PM Modi that not only Punjab but entire country is against his govt: Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal chief pic.twitter.com/aSWzRNdxpm
— ANI (@ANI) September 17, 2021
सुखबीर बादल ने दी गिरफ्तारी
सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ गिरफ्तारी दी है।भाजपा, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने बड़ा एलान भी किया है कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो वहां कृषि कानून लागू नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कानूनों को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बादल ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कृषि कानूनों के मामले में कटघरे में खड़ा किया।हम कृषि कानूनों के वापस होने तक लड़ाई जारी रखेंगे: हरसिमरत कौर बादल
Delhi | A number of farmers have died and many are still sitting at the state borders but this government (Centre) is indifferent. We will continue our fight until the three farm laws are repealed: SAD leader and former Union minister Harsimrat Kaur Badal pic.twitter.com/p64GeE4HFC
— ANI (@ANI) September 17, 2021
कई रास्तों पर लगा लंबा जाम
दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते कई मार्गों पर लंबा जाम लगा है जिसमें एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के वाहन भी घंटों से फंसे हैं।शुरू हुआ अकाली दल का मार्च
रकाबगंज गुरुद्वारे से शिरोमणि अकाली दल का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो चुका है। शिअद के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अब कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और मार्च गुरुद्वारे से कुछ आगे बढ़ गया है।मेट्रो में सवारियों की हो रही खास चेकिंग, इन वस्त्रधारियों पर लगी रोक
झंडेवालान से पचकुईयां रोड जाने वाला मार्ग जाम
शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते झंडेवालान से पचकुईयां रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जाम लगा है।Delhi: Vehicular movement affected at Jhandewalan-Panchkuian road ahead of a protest led by Shiromani Akali Dal in the national capital pic.twitter.com/1lTcLK22OX
— ANI (@ANI) September 17, 2021
शंकर रोड पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
शिरोमणि अकाली दल के मार्च को देखते हुए दिल्ली के शंकर मार्ग इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि यह मार्च संसद भवन तक न पहुंच सके।Security personnel deployed at Delhi's Shankar road area, in view of a protest march to be held by Shiromani Akali Dal, against Centre's three farm laws pic.twitter.com/jqEKdsDs5y
— ANI (@ANI) September 17, 2021