{"_id":"603166878ebc3ee94a2b569d","slug":"shazia-ilmi-lodged-fir-in-the-police-station-against-former-mp-akbar-ahmed-dumpy-ashram-news-noi5669073116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाजिया इल्मी ने पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाजिया इल्मी ने पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आजमगढ़ से बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज दक्षिण थाने में बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है। इसमें शाजिया ने आरोप लगाया है कि एक पार्टी के दौरान डंपी ने भद्दे-भद्दे कमेंट करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनके मुताबिक, डंपी ने कई राजदूतों के सामने भाजपा और प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहे। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और भद्दे कमेंट करने का मामला दर्ज किया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में शाजिया इल्मी ने कहा है कि वे 5 फरवरी को वसंत कुंज के बाबू जगजीवन राम मार्ग पर एक डिनर पार्टी में मौजूद थीं। पार्टी के आयोजक चेतन सेठ थे। यहां कई देशों के राजदूतों के अलावा बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी भी मौजूद थे। किसी बात पर पूर्व सांसद और शाजिया के बीच बहस हो गई।
शाजिया ने बहस को विराम देते हुए पूर्व सांसद से किनारा कर लिया। वे पार्टी में आए अन्य मेहमानों से बातचीत में व्यस्त हो गईं। इस दौरान पूर्व सांसद शाजिया पर भद्दे कमेंट करते रहे। तब भी वह इसे नजरअंदाज करती रहीं। शाजिया के मुताबिक, वे चिली के राजदूत से बात कर रही थीं तो पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री और भाजपा को भी अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद डंपी ने सारी हदें पार कर प्रधानमंत्री और शाजिया के बारे में चिल्लाकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। कमेंट सुनकर शाजिया रोने लगीं। वहां मौजूद बाकी लोगों ने मामला शांत कराया। पार्टी से आने के बाद शाजिया ने शिकायत का मन बनाया। शाजिया अपने भाई इरशाद इल्मी और भतीजे अफजल के साथ सीआर पार्क थाने पहुंचीं। मामला वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र का था। इसलिए शाजिया की शिकायत को वहां भेज दिया गया। पुलिस ने 6 फरवरी को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।