फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shahi Imam of Fatehpuri Masjid Mufti Mukarram Ahmed has appealed to the people to maintain peace

नूंह बवाल पर दिल्ली के शाही इमाम की अपील: बहकावे में न आएं, गंगा-जमुनी तहजीब को रखें बरकरार

Wed, 02 Aug 2023 08:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 08:28 PM IST
सार

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लोगों से अमन-शांति कायम करने की अपील की है। दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
Shahi Imam of Fatehpuri Masjid Mufti Mukarram Ahmed has appealed to the people to maintain peace
मुफ्ती मुकर्रम अहमद साहब, शाही इमाम, फतेहपुरी मस्जिद दिल्ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने नूंह की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए लोगों से अमन-शांति कायम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दंगों से कभी किसी का भला नहीं हुआ है, नफरत फैलाने वालों के बहकावे में न आएं। अपनी गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखें। 

विज्ञापन


नूंह में हिंसा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ फौरन कार्रवाई होनी चाहिए। अभी जो खबरें मिल रही हैं, उनसे पता चला है कि बवाल के पीछे बाहरी लोगों का हाथ था। पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करे। नफरत और आपस में झगड़े से मुल्क की बदनामी होती है। पूरी दुनिया में गलत संदेश जाता है। लिहाजा गुमराह करने वाले लोगों से हमें बचकर प्यार से रहना है। ब्यूरो
विज्ञापन


शांति बनाए रखें, अफवाह पर ध्यान न दें
पुरानी दिल्ली के आसफ अली रोड स्थित मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका के महंत महामंडलेश्वर श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी मचान वाले बाबा ने हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाह पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोग देश में अमन खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। वे दंगे कराने चाहते हैं। दंगा कराने वाले लोगों की कोई धर्म व जाति नहीं होती। इस कारण ऐसे लोगों की बातों में आने से बचना चाहिए, क्योंकि वे दंगा कराकर भाग जाते हैं और आम लोगों का घर-परिवार बर्बाद हो जाता है। ऐसे बहुत से परिवारों के बारे में मालूम है,जो दंगों के कारण बर्बाद हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed