फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shaheen Dadi is listed in my wonder woman list

शाहीन बाग की बिलकिस दादी ‘माई वंडर वुमन’ की सूची में शामिल

Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Dadi is listed in my wonder woman list
नई दिल्ली। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ महीनों तक चले विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं 80 वर्षीय बिलकिस बानो को हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट ने अपनी ‘माई पर्सनल वंडर वुमन’ सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की मुख्य किरदार गैल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दुनियाभर में अपने काम के जरिये पहचान बनाने वाली लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने 2020 को अलविदा कहा है।
विज्ञापन

गैल गैडोट ने जितनी भी तस्वीरें साझा की हैं, सबके लिये कुछ न कुछ टिप्पणी भी की है। उन्होंने बिलकिस बानो की तस्वीर पर भी टिप्पणी की है कि भारत में महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ती 82 वर्षीय इस कार्यकर्ता को देखकर लगता है कि सही के लिए लड़ने की कोई उम्र नहीं होती। हालांकि उन्होंने बिलकिस बानो की फोटो के साथ लिखी इन लाइनों को बाद में हटा दिया। लेकिन बिलकिस बानो की तस्वीर अब भी उनके पोस्ट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल की शुरुआत में बिलकिस बानो को टाइम मैगजीन ने 2020 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था। गैल गैडोट की ‘माई पर्सनल वंडर वुमन’ सूची में वंडर वुमन 1984 की निर्देशक पैटी जेनकिंस, अमेरिका की उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन, फाइजर में वैक्सीन रिसर्च की प्रमुख कैथरिन जानसन और एक कार्यकर्ता सोफिया स्कार्लेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed