{"_id":"638933ff32167e2c6e090d36","slug":"seven-students-injured-in-clash-between-two-groups-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : डीयू में दो गुटों के बीच झड़प में सात छात्र घायल, पुलिस का सामने लगाए एक-दूसरे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : डीयू में दो गुटों के बीच झड़प में सात छात्र घायल, पुलिस का सामने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
Fri, 02 Dec 2022 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो गुटों के बीच झड़प में सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीयू में पटेल चेस्ट के पास चाय की दुकान पर शाम के समय दो गुटों (एबीवीपी और भगत सिंह छात्र एकता ग्रुप) के बीच झगड़ा हो गया। घायलों में 5 छात्र वामपंथी ग्रुप और 2 एबीवीपी के हैं। एबीवीपी ने इस मामले में मौरिस नगर थाने में शिकायत दी है। भगत सिंह छात्र एकता ग्रुप का कहना है कि जीएन साईबाबा के समर्थन में अभियान चलाया जा रहा था। इसके लिए नार्थ कैंपस में प्रचार कर रहे थे। शाम को पटेल चेस्ट पर एबीवीपी से जुड़े छात्रों के साथ हाथापाई की गई। इस कारण कुछ छात्रों को चोटें लगीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, एबीवीपी के कहना है कि बाहरी असामाजिक तत्वों ने छात्रा पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। उनके बचाव में आये दो अन्य छात्रों के लिए जातिसूचक तथा लैंगिक भेदभावपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया और डंडे से हमला किया गया। इस कारण दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन