फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Seven arrested for looting more than 75 kg gold

Delhi News: 75 किलोग्राम से अधिक सोना लूटने वाले सात गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for looting more than 75 kg gold
75 किलोग्राम से अधिक सोना लूटने वाले सात गिरफ्तार
विज्ञापन

- गिरोह ने पिछले तीन वर्षों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में लूटा था सोना
- 14 जिगाना पिस्तौल,12 अतिरिक्त मैगजीन और 250 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सात अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ सोना लूटने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सदस्यों ने पिछले तीन वर्षों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में 75 किलोग्राम से अधिक सोना लूटा था। इनके कब्जे से 14 अवैध अत्याधुनिक ग्लॉक/जिगाना पिस्तौल के साथ 12 अतिरिक्त मैगजीन और 250 कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य पहले भी सशस्त्र डकैती, एनडीपीएस अधिनियम और पुलिस हिरासत से गिरोह के सदस्यों के भागने के कई मामलों में शामिल रहे हैं। बिहार पुलिस ने आरोपी विकास कुमार उर्फ जॉन राइट की गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
स्पेशल सेल की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रतिक्षा गोदारा ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने वारदात के लिए पड़ोसी राज्यों में कुछ गोल्ड लोन एजेंसियों की रेकी भी कर ली थी। सेल में तैनात इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने दो लुटेरे बिहार निवासी सकलदीप पासवान उर्फ संजीव कुमार पासवान उर्फ अनुज कुमार शर्मा और फंटूश कुमार उर्फ प्रदीप कुमार तिवारी को 24 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 अवैध ग्लॉक पिस्तौल, 20 मैगजीन और 9 एमएम के 195 कारतूस बरामद किए गए। ये हथियारों को दिल्ली सप्लाई करने आए थे।
विज्ञापन

इनके पास से सकलदीप पासवान और फंटूश कुमार की तस्वीर वाले जाली आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों ने गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के निर्देश पर पड़ोसी राज्य में कुछ गोल्ड लोन एजेंसी यानी मणपुरम गोल्ड लोन, मुथूट फाइनेंस, कैप्री लोन की टोह ली थी। इसके बाद आरोपी विकास कुमार उर्फ जॉन राइट पुत्र जितेंद्र महतो को 5 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर .32 बोर की देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए। बिहार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए
इसके बाद आरोपी वैशाली, बिहार निवासी रोशन कुमार 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। 10 अप्रैल को गुवाहाटी, असम निवासी पीयूष जायसवाल उर्फ अर्जुन और यश आनंद उर्फ रिशु दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी यश आनंद उर्फ रिशु की निशानदेही पर रोहित से पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 3,78,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed