फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Servant murdered dairy operator for not paying salary

तनख्वाह नहीं देने पर नौकर ने की डेयरी संचालक की हत्या

Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Servant murdered dairy operator for not paying salary
नई दिल्ली। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में तय हुई तनख्वाह नहीं देने पर नौकर ने डेयरी संचालक की डंडे व चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल नौकर को झरोदाकलां इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

डीसीपी अंटो अल्फोंस के मुताबिक, 12 अगस्त को नजफगढ़ स्थित झरोदाकलां के पास कुएं में एक शव बरामद हुआ था। जांच में शव बाबा हरिदास नगर निवासी डेयरी संचालक ओमप्रकाश (45) का निकला। पुलिस को पता चला कि मृतक का नौकर तसलीम भी घटना वाले दिन से लापता है। कॉल डिटेल खंगालने पर तसलीम की लोकेशन हत्या वाली जगह पर पाई गई। पुलिस ने नौकर की तलाश में उसके शामली वाले घर पर भी छापेमारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली गई। इसी बीच आरोपी तसलीम की मोबाइल लोकेशन झरोदा के पास मिली। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को हरियाणा के पानीपत भागने से पहले ही दबोच लिया। पानीपत में वह पहले एक होटल में नौकरी कर चुका है, इसलिए वहां भागकर छिपने के प्रयास में था।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन में ओमप्रकाश से तय हुई तनख्वाह 12 हजार रुपये मांगे। इस पर ओमप्रकाश ने तसलीम को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने डंडे और धारदार चाकू से गला रेतकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी। शव को उसने घटनास्थल के पास ही एक कुएं में बोरी में बांधकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed