फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Servant beaten to death on suspicion of connection with wife

पत्नी से संबंध के शक में नौकर की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Servant beaten to death on suspicion of connection with wife
नई दिल्ली। मौर्या एंक्लेव इलाके में एक युवक ने पत्नी से संबंध होने के शक में अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर नौकर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले को सड़क हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने घायल नौकर को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या के मुताबिक 23 जून को हैदरपुर स्थित फ्लाईओवर के नीचे 27 वर्षीय युवक अचेत मिला था। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त फर्रुखाबाद निवासी बृजकिशोर के तौर पर हुई। फर्रुखाबाद के कई गांवों में उसकी पहचान करने के बाद पुलिस 28 जून को उसके भाई को लेकर दिल्ली पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। 3 जुलाई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के मुताबिक मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि उसके साथ पहले मारपीट की गई और पैर से उसके गले को रौंदा गया है। चोट से उसका अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त हो गया था और उससे खून निकलने लगा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बृजकिशोर एक शराब विक्रेता के पास काम करता था। जहां से पता चला कि लॉकडाउन में काम नहीं होने की वजह से बृजकिशोर वहां से काम छोड़कर सोनू और उसके चचेरे भाई आकाश के यहां मवेशियों को चारा देने का काम करने लगा था। इसके एवज में दोनों भाई उसे कुछ पैसे और शराब दे देते थे। पुलिस ने दबिश देकर आकाश को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। आकाश ने बृजकिशोर की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसे शक था कि बृजकिशोर का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। 23 जून को उन लोगों ने बृजकिशोर की जमकर पिटाई की और अधमरा होने के बाद उसे बाइक से ले जाकर हैदरपुर के पास फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। पुलिस सोनू की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed