{"_id":"6aec96b7d711578ab40c6ea3","slug":"separate-corridors-for-passengers-with-general-and-reserved-tickets-ashram-news-c-340-1-del1011-162269-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सामान्य और आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सामान्य और आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग कॉरिडोर
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था लागू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है। अब सामान्य और आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अलग-अलग कॉरिडोर से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच के लिए स्कैनिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है।
रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को उनके टिकट और ट्रेन के प्लेटफॉर्म के आधार पर अलग-अलग रास्तों से भेजने की व्यवस्था की है। अब आरक्षित श्रेणी के यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक से 15 तक जाने के लिए गेट नंबर आठ और 11 का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, सामान्य श्रेणी के यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक से 16 तक पहुंचने के लिए गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे। नई व्यवस्था के तहत स्टेशन पर एकतरफा आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रवेश द्वार से बाहर निकलने और निकास द्वार से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे कर्मचारी हैंड हेल्ड डिवाइस से मौके पर ही सामान्य टिकट जारी कर रहे हैं। वहीं, प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
तीन रंगों के कॉरिडोर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाए गए तीन कॉरिडोर को येलो, ब्लू और ग्रीन नाम दिया गया है। इनका इस्तेमाल यात्रियों की टिकट श्रेणी के अनुसार किया जाएगा। येलो कॉरिडोर सामान्य टिकट वाले यात्रियों के लिए निर्धारित है। इसके माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक से 16 तक पहुंच सकेंगे। वहीं, ब्लू कॉरिडोर आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए बनाया गया है। इस रास्ते से प्लेटफॉर्म संख्या एक से 15 तक जाने की सुविधा होगी। इसके अलावा ग्रीन कॉरिडोर भी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म संख्या 16 तक पहुंच सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य सामान्य और आरक्षित टिकट वाले यात्रियों की आवाजाही को अलग-अलग रखना है, ताकि एक ही रास्ते पर भीड़ जमा न हो और यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
फर्जी वीडियो फैलाने पर दो इंस्टाग्राम यूजर्स पर केस
रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी उत्तर रेलवे ने सख्ती शुरू कर दी है। कुछ लोग पुरानी या किसी दूसरी जगह की घटनाओं के वीडियो को मौजूदा हालात का बताकर प्रसारित कर रहे हैं। इसी क्रम में चार नवंबर को रेलवे परिसरों और ट्रेनों से संबंधित फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में दो इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे आरक्षण काउंटर
उत्तर रेलवे ने कई स्थानों पर अग्रिम यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के समय में बदलाव किया है। 8 नवंबर को निर्धारित आरक्षण केंद्र पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होंगे। दूसरी पाली यानी दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ये काउंटर बंद रहेंगे। इस व्यवस्था में आनंद विहार टर्मिनल, गुरुग्राम, पालम, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, शकूरबस्ती सहित अन्य आरक्षण केंद्र शामिल हैं।
24 घंटे चलने वाले काउंटरों पर नहीं पड़ेगा असर
रेलवे ने बताया कि 24 घंटे संचालित होने वाले वर्तमान आरक्षण काउंटर सामान्य समय के अनुसार काम करते रहेंगे। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर स्थित काउंटर, दिल्ली मुख्य, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के काउंटर शामिल हैं।