फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Second list of admission in private schools today

निजी स्कूलों में दाखिले की दूसरी सूची आज

Thu, 25 Mar 2021 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Second list of admission in private schools today
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य) पर दाखिले के लिए दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी होगी। इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी होगी। स्कूलों में खाली सीटें रहने पर ही 27 मार्च को अन्य सूची जारी हो सकती है। अभी कुछ स्कूलों में सीटें खाली रहने के कारण अभिभावकों को दाखिले की आस बनी हुई है। नर्सरी विशेषज्ञों की सलाह है कि अन्य सूची का इंतजार न करें। दूसरी सूची में दाखिला नहीं लेने का रिस्क न लें। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार 31 मार्च के बाद स्कूलों में दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

इस सूची के बाद अभिभावकों की समस्याओं का समाधान 26 मार्च को होगा। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि दूसरी सूची में किसी अभिभावक के बच्चे का नाम मनपसंद स्कूल में नाम जाने पर वह पहली सूची में हुए दाखिले से अपना नाम अवश्य वापस लें। नाम वापस लेने से फीस रिफंड में आसानी होगी। साथ ही जिन बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया उन्हें मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिन अभिभावकों के बच्चे का नाम दूसरी सूची में आ जाए वह हर हाल में दाखिला ले लें। तीसरी सूची के इंतजार का रिस्क का न लें। स्कूल सीटें खाली रहने पर ही तीसरी सूची निकालेंगे। इस कारण इस सूची में दाखिले के अवसर सीमित हो जाएगा। सुमित वोहरा ने बताया कि वसंत विहार स्थित ब्लूूम इंटरनेशनल स्कूल ने तो मंगलवार को ही दूसरी सूची जारी कर दी। वहीं, द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल ने दूसरी सूची में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed