{"_id":"652fd89d2449c6329b04c0e4","slug":"scooty-riding-friends-hit-by-pickup-die-ashram-news-c-340-1-del1011-27951-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: स्कूटी सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: स्कूटी सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, मौके पर गाड़ी छोड़कर आरोपी हुआ फरार
हादसे के समय दोनों युवकों ने नहीं पहना था हेलमेट, सिर में चोट लगने से गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त हिमांशु उर्फ मोंटी (20) और प्रथम उर्फ प्रियांशु (20) के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों स्कूटी पर सवार थे। रिंग रोड, मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास दोनों यू-टर्न ले रहे थे, इसी दौरान बोलेरो पिकअप गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने स्कूटी और पिकअप वाहन को कब्जे में सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु उर्फ मोंटी और प्रथम उर्फ प्रियांशु दोनों ही परिवार के साथ डी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी इलाके में रहते थे। हिमांशु के परिवार में पिता बॉबी कुमार व अन्य सदस्य हैं। 12वीं पास करने के बाद हिमांशु अपने पिता के साथ दर्जी का काम कर रहा था।