{"_id":"68cc2721e50902eedb08942b","slug":"scooter-rider-falls-off-flyover-after-being-hit-by-car-dies-ashram-news-c-340-1-del1011-105443-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा स्कूटी सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा स्कूटी सवार, मौत
विज्ञापन
पांडव नगर थाना क्षेत्र में मंगलम कट पर हुआ हादसा, आरोपी कार छोड़कर हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एनएच-24 फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे एक शख्स को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। एक ऑटाे चालक ने राहगीरों की मदद से पीड़ित को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, राकेश कुमार अग्रवाल परिवार के साथ वसंधुरा सेक्टर-11, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। राकेश का अपना कारोबार था। बुधवार रात को वह किसी काम से दक्षिण दिल्ली गए थे। वहां से काले खां होते हुए वह एनएच-24 पर पहुंच गए।
अक्षरधाम से आगे बढ़ने के बाद जैसे ही वह एनएच-24 के मंगलम कट पर पहुंचे तो पीछे से आ रही दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। फ्लाईओवर के किनारे चल रहे राकेश स्कूटी से उछलकर नीचे जा गिरे। आरोपी ने भी अपनी कार रोक दी। उसे लगा कि बड़ा हादसा हो गया है तो वह मौके से भाग गया। इस बीच एनएच-24 पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जाम लग गया। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि ऑटो चालक अमित कुमार राहगीरों की मदद से राकेश को अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश कर रही है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।