{"_id":"69407379447dd5586a0dca19","slug":"saurabh-bhardwaj-comments-on-the-singapore-advisory-are-petty-politics-bjp-gives-this-advice-to-the-aap-leader-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'सिंगापुर एडवाइजरी पर सौरभ भारद्वाज की टिप्पणी ओछी राजनीति', आप नेता को भाजपा ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'सिंगापुर एडवाइजरी पर सौरभ भारद्वाज की टिप्पणी ओछी राजनीति', आप नेता को भाजपा ने दी ये सलाह
Tue, 16 Dec 2025 02:16 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:16 AM IST
सार
प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के सिंगापुर हाई कमीशन की प्रदूषण संबंधी एडवाइजरी पर टिप्पणी करने को गैर-जिम्मेदाराना और ओछी राजनीति करार दिया है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : X/AAP
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के सिंगापुर हाई कमीशन की प्रदूषण संबंधी एडवाइजरी पर टिप्पणी करने को गैर-जिम्मेदाराना और ओछी राजनीति करार दिया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने इस मुद्दे पर बयानबाजी कर अपने नेता अरविंद केजरीवाल की 2021 में कोविड काल के दौरान की गई सिंगापुर स्ट्रेन वाली राजनीति की पुनरावृत्ति की है।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि किसी भी देश या शहर में मौसम या पर्यावरण की स्थिति खराब होने पर विदेशी सरकारों के अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करना एक सामान्य और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसे राजनीतिक रंग देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की समझ के अभाव को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल व सौरभ भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बयानबाजी करने से पहले संयम और समझदारी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सौरभ भारद्वाज ने सिंगापुर सरकार की एडवाइजरी को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है, वह आप नेताओं की संकीर्ण सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने बिना सोचे-समझे कोविड सिंगापुर स्ट्रेन शब्द का इस्तेमाल कर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पलटवार किया। उन्होंने 2015-16 के समाचार पत्रों के लिंक साझा करते हुए कहा कि आज भले ही प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार के शुरुआती वर्षों में हालात इतने खराब थे कि कई विदेशी दूतावासों ने दिल्ली को नो फैमिली स्टेशन तक घोषित कर दिया था।
विज्ञापन