फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sanyukt Kisan Morcha demands dismissal of Haryana minister JP Dalal and Anil Vij

संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के मंत्रियों को बताया किसान विरोधी, कहा-जेपी दलाल और विज हों बर्खास्त

Tue, 16 Feb 2021 11:33 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
sanyukt Kisan Morcha demands dismissal of Haryana minister JP Dalal and Anil Vij
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : एएनआई
केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को हरियाणा के मंत्रियों जेपी दलाल और अनिल विज को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। किसान मोर्चा ने उन्हें किसान विरोधी बताया है।
विज्ञापन


विभिन्न विरोध प्रदर्शन स्थलों पर हुई किसानों की मौत पर हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने शनिवार को विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि वे (किसान) घर पर रहते तब भी उनकी मौत हो जाती।
विज्ञापन


दलाल ने 200 किसानों की मौत को लेकर भिवानी में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए यह बयान दिया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा था कि देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद की थी। दिशा रवि को सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' कथित रूप से साझा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता विज ने ट्वीट किया था देश विरोध का बीज जिस किसी के भी दिमाग में हो उस बीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिये फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।

किसान नेता दर्शन पाल ने दलाल और विज जैसे किसान विरोधी मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘हरियाणा में महापंचायतें इस आशय के प्रस्तावों को अपना रही हैं और उन्होंने प्रस्ताव की प्रतियां हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी हैं।

विभिन्न किसान यूनियनों के नेताओं ने आज सर छोटू राम को सम्मानपूर्वक याद करते हुए सर छोटू राम की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि उन्होंने कुछ बुनियादी अधिकारों को हासिल करने की दिशा में कृषक समुदायों को निर्देशित और लामबंद किया।

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने बताया है कि महंगाई बढ़ने के बीच गन्ने की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं, और यहां तक कि गन्ना किसानों के लिए लंबित बकाया भी अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 12000 करोड़ रुपये है। उत्तर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियां बहुत स्पष्ट हैं और अधिक किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed