{"_id":"61abca5c5fef4c3b0a1c8c56","slug":"santari-commits-suicide-by-shooting-himself-in-airforce-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरफोर्स स्टेशन में संतरी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: एयरफोर्स स्टेशन में संतरी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं
Sun, 05 Dec 2021 01:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:36 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक दिनेश राजस्थान का रहने वाला था। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनसे पूछताछ के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना स्थित एयरफोर्स स्टेशन में शनिवार को दोपहर एक संतरी ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को शनिवार को शनिवार दोपहर करीब साढे तीन बजे बवाना स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर एक संतरी के खुद को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल संतरी को पास के अस्पताल में ले जाया जा चुका था। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के बाद मृतक की शिनाख्त दिनेश गांधी के रूप में हुई। वह कॉर्परल के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर उसकी संतरी ड्यूटी थी। वह इंसास रायफल जारी करवाने के बाद संतरी पोस्ट पर आया और कुछ देर बाद वहां से लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली चलते ही वहां अफरा तफरी मच गई। लोग भागकर वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक दिनेश राजस्थान का रहने वाला था। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनसे पूछताछ के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन