फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sakshi murder case: Dominant youth Jhabru had threatened to stay away from Sakshi

Delhi News: साक्षी हत्याकांड 'दबंग युवक झबरू ने साक्षी से दूर रहने की दी थी धमकी'

Tue, 30 May 2023 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Sakshi murder case: Dominant youth Jhabru had threatened to stay away from Sakshi
पूछताछ में आरोपी साहिल कर रहा नए-नए खुलासे, खुद की हत्या की आशंका में साक्षी को रास्ते से हटाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या करने का आरोपी साहिल पुलिस की पूछताछ में लगातार नए खुलासे कर रहा है। साक्षी के पुराने दोस्त प्रवीण के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से हत्या करने की बात कहने वाला आरोपी अब नया खुलासा कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाले दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी साहिल पूछताछ में नई-नई बातें बता रहा है और अपना बयान भी लगातार बदल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि साक्षी की हाल में ही अजय उर्फ झबरू नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। झबरू इलाके का दबंग लड़का है। झबरू से दोस्ती होने के बाद से साक्षी ने उससे दोस्ती तोड़ ली थी, लेकिन वह लगातार उससे मिलने की कोशिश करता था।
विज्ञापन

वारदात के एक दिन पहले साक्षी अपनी सहेली भावना और झबरू के साथ उससे मिली थी। साहिल के लगातार साक्षी का पीछा करने को लेकर तीनों की उसके साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान झबरू ने साहिल को साक्षी से दूर रहने के लिए धमकाया था। उसके बाद ही उसने साक्षी को रास्ते से हटाने की ठान ली। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार सुबह मेडिकल करवाने के बाद उसे रोहिणी कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान उससे हत्या के कारणों सहित हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिठाला में चाकू फेंकने का दावा

बुलंदशहर में गिरफ्तार होने के बाद शुरुआती पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल को बंद कर दिया और सिम निकाल लिया। मोबाइल और सिम को पास ही में ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह रिठाला पहुंचा, जहां एक मैदान में उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू को फेंक दिया। इस खुलासे के बाद सोमवार रात पुलिस उस मैदान में चाकू की तलाश में गई थी, लेकिन पुलिस को चाकू नहीं मिला। रिमांड पर लेने के बाद एक बार फिर पुलिस चाकू की बरामदगी के लिए उसे अपने साथ लेकर उस जगह पर जाएगी, जहां चाकू फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed