फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saffron waved once again in DUSU

Delhi News: डूसू में एक बार फिर लहराया भगवा

Sat, 23 Sep 2023 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Saffron waved once again in DUSU
अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद एबीवीपी की झोली में, एनएसयूआई को उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने एनएसयूआई के हितेष गुलिया को 3115 मतों के अंतर से हराया
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने एबीवीपी के सुशांत धनखड़ को 1,829 मतों से पछाड़ा

सचिव पद पर एबीवीपी की अपराजिता ने एनएसयूआई की यक्षणा शर्मा को 12,937 मतों से दी मात
संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के सचिन बैंसला ने एनएसयूआई के शुभम को 9,995 मतों से किया पराजित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर भगवा लहराया है। अपने इतिहास को दोहराते हुए एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 के चुनावों की तरह ही एबीवीपी ने तीन सीटों पर व एनएसयूआई ने एक सीट पर जीत हासिल की। अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद एबीवीपी की झोली में गए हैं तो एनएसयूआई ने 2017 के बाद उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर जोरदार वापसी की है। एबीवीपी के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि संगठन को 94 हजार से अधिक वोट मिले हैं।

तीन साल बाद हुए डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने एनएसयूआई के हितेष गुलिया को 3115 मतों के अंतर से चित किया है। तुषार को 23,469 व हितेष को 20,345 मत मिले। इस सीट पर दोनों संगठनों के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन जीत का सेहरा एबीवीपी के प्रत्याशी ने पहना।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने एबीवीपी के सुशांत धनखड़ को 1,829 मतों से हराया। 11वें राउंड के बाद लगभग यह तय हो गया था कि अभि इस पद पर कब्जा जमा लेंगे। सचिव पद की सीट पर जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहा। इस सीट पर दोनों संगठनों ने महिला उम्मीदवार को खड़ा किया था। इस सीट पर एबीवीपी की अपराजिता ने एनएसयूआई की यक्षणा शर्मा को 12,937 मतों से हराया। अपराजिता को 24,534 व यक्षणा शर्मा को 11,597 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के सचिन बैंसला ने एनएसयूआई के शुभम कुमार चौधरी को 9,995 मतों से पराजित किया। शुभम कुमार को 14,960 व सचिन बैंसला को 24,955 मत मिले। आइसा व एसएफआई को नोटा से भी कम वोट मिले। नोटा को कुल 16,565 वोट मिले, जबकि आइसा को 14,906 और एसएफआई को 13,205 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed