{"_id":"621e5f46c52f99723350884d","slug":"russia-ukraine-war-indian-students-panic-over-naveen-death-in-ukraine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफ: यूक्रेन में नवीन की मौत से घबराए भारतीय छात्र, बोले- मूवी की तरह हमें बाहर निकाले भारतीय सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ: यूक्रेन में नवीन की मौत से घबराए भारतीय छात्र, बोले- मूवी की तरह हमें बाहर निकाले भारतीय सेना
Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
सार
मंगलवार को यूक्रेन के खारकीव से महिला डॉ. पूजा प्रहर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन के खारकीव और कीव में अभी भी हजारों छात्र फंसे हुए हैं। यही दो शहर रूसी सेना के टारगेट पर भी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में कर्नाटक के नवीन कुमार की मौत से भारतीय छात्र घबरा गए हैं। खाना, पानी और नकदी खत्म होने के साथ साथ किसी से भी संपर्क न होने की वजह से छात्रों की हालत काफी खराब भी हो रही है। वहीं सोशल मीडिया और अन्य जगहों से मिल रहीं जानकारियां इनकी घबराहट को और बढ़ा रही हैं।
मंगलवार को यूक्रेन के खारकीव से महिला डॉ. पूजा प्रहर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन के खारकीव और कीव में अभी भी हजारों छात्र फंसे हुए हैं। यही दो शहर रूसी सेना के टारगेट पर भी हैं। सोमवार रात से खारकीव में रूसी सेना नागरिकों को भी अपना निशाना बना रही है। इसी बमबारी में एक भारतीय छात्र को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।
डॉ. पूजा बताती हैं, ‘यहां हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है। मैं और मेरे कुछ दोस्त पिछले कई दिनों से छात्रों की मदद कर रहे हैं। उनके लिए खाना एकत्रित करते हैं और नकदी का इंतजाम भी कर रहे हैं लेकिन अब स्थिति यह है कि हमें यूक्रेन के निवासियों से खाने के लिए लड़ना पड़ रहा है। सोमवार सुबह ही जब उन्हें 1500 छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी तो उनकी टीम को यूक्रेन के स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना तक करना पड़ा।’
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि खारकीव में बीती रात 10.30 बजे रूसी सेना ने एक बड़ा धमाका किया जिसकी वजह से चारों ओर की दीवारें और कांच हिलने लगे। इससे बंकर में छिपे छात्र और अधिक घबरा गए। यह हमला उस दौरान हुआ जब दोनों देशों के बीच शांति बैठक चल रही थी। छात्रों ने घबराहट के चलते सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट करना शुरू कर दिया है।

इसी वीडियो में लखनऊ की गरिमा ने कहा, ‘हमने अभी तक मूवी में ही यह सब देखा था। हमने उड़ी फिल्म में देखा था। हमें भी भारतीय सेना फिल्म की तरह यहां से लेकर जाए। हमारी कोई यहां सुनवाई नहीं हो रही है। हमें दूतावास से भी कोई मैसेज नहीं मिल पा रहा है।’