फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rush for fastag

15 दिन की छूट के बाद भी वाहन चालकों में लगी रही पहले लगवाने की होड़

Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
rush for fastag
पलवल। सरकार ने बेशक फास्टैग में 15 दिसंबर तक छूट दे दी, लेकिन वाहन चालकों में जुर्माने का डर इतना जबरदस्त बैठा हुआ है कि शनिवार को भी सुबह सात बजे से ही चालक वाहनों को लेकर फास्टैग लगवाने तूमसरा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और टोल प्लाजा पर पूरी तरह से अव्यवस्था बन गई। सुबह से ही वहां जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक टोल प्लाजा पर फास्टैग ही खत्म गए, उसके बाद तो वहां अव्यवस्था और भी ज्यादा बन गई। वाहन चालकों में इस बात को लेकर काफी रोष देखने को मिला, जब उन्हें पता चला कि फास्टैग खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा एक दिसंबर से टोल प्लाजाओं पर फास्टैग सिस्टम लागू करने के आदेश दिए थे। जिसे देख वाहन चालकों में वाहनों के ऊपर फास्टैग लगवाने की होड़ लगी हुई है। पिछले 15 दिनों से टोल प्लाजा पर इसे लेकर काफी हंगामा चल रहा है। रोजाना सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक वाहन चालक फास्टैग लगवाने के लिए जूझते रहते हैं। कई बार तो कंपनियां शाम पांच बजे ही फास्टैग लगाना बंद कर अपने सामान को लेकर चल देती हैं। जिससे वाहन चालकों में काफी रोष बना रहता है। अब सरकार ने इस सिस्टम में 15 दिसंबर तक छूट दे दी है, लेकिन उसके बावजूद फास्टैग लगवाने के लिए वाहनों की काफी लंबी लाइन लगी देखी गई।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे बंद कर दिया सिस्टम
टोल प्लाजा पर फास्टैग लगा रही कंपनियों ने एकाएक दोपहर एक बजे अपने कंप्यूटर सिस्टमों को बंद कर दिया और वाहन चालकों से बोल दिया कि फास्टैग खत्म हो गए। इतना सुनते ही वाहन चालकों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक शोर मचाते रहे, लेकिन कंपनियों ने फास्टैग खत्म होने की बात कर वहां से चलते बने। वाहन चालक वहीं खड़े तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा रहा जाम
शनिवार को भी फास्टैग लगाने के चलते टोल प्लाजा पर जाम लगा रहा। वैसे ही शनिवार और रविवार को यहां टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है, क्योंकि इन दो दिन वृंदावन, मथुरा और आगरा घूमने जाने वालों की संख्या कुछ ज्यादा रहती है, इसलिए वहां जाम लगा रहता है और ऊपर से शनिवार के दिन फास्टैग लगाने का काम चलने के कारण जाम और भी अधिक लग गया। एक-एक घंटा वाहन चालक जाम में फंसे रहे। दोपहर दो बजे के बाद कुछ राहत सी मिली। उसके बाद जाम तो लगे पर इतनी देर के नहीं लगे, क्योंकि दोपहर दो बजे के फास्टैग लगवाने पहुंची गाड़ियां भी वहां से जा चुकी थीं।
मैं वृंदावन जा रहा था। सोचा यहां पर ही गाड़ी में फास्टैग लगवा लूं, लेकिन यहां भी एक घंटा खड़ा रहने के बाद भी नंबर नहीं आया और अब यहां भी दिल्ली की तरह ही बोल दिया गया है कि फास्टैग खत्म हो गए। यह जवाब अब हर टोल प्लाजा पर सुनने को मिल रहा है। सरकार को फास्टैग उपलब्ध कराने चाहिए।
महेंद्र सिंह, दिल्ली
हम परिवार सहित शादी में जा रहे हैं। यहां टोल प्लाजा पर फास्टैग लगते देखे तो रुक गए कि यहीं पर फास्टैग लगवा लें, लेकिन यहां भी नहीं लगवा पाए। अव्यवस्था बेहद ज्यादा है। सरकार ने अगर इस योजना को शुरू किया है तो फास्टैग भी पूरे उपलब्ध कराने चाहिए।

विनोद, निवासी सोनीपत
हम प्रयास कर रहे हैं फास्टैग लगवाने में कोई अव्यवस्था न बने, लेकिन वाहन चालकों की कई बार मनमानी ज्यादा बढ़ जाती है, इससे अव्यवस्था बन जाती है। हम वाहन चालकों को समझाते भी हैं। इसके अलावा पीछे से फास्टैग कम आ रहे हैं तो उसके चलते भी यह समस्या आ रही है। अब 15 दिन का समय और मिल गया है, इससे परेशानी कम हो जाएगी। फिलहाल दो लाइनें फास्टैग की चला रखी हैं, ताकि फास्टैग लगे वाहन आसानी से जल्द निकल सकें।
शहनवाज, प्रबंधक तूमसरा टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed