फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ruckus in JNU AISA protesters protesting outside police headquarters detained

जेएनयू में बवाल: पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आइसा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Tue, 12 Apr 2022 01:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Apr 2022 01:46 AM IST
सार

पुलिस ने सोमवार शाम बताया कि नई दिल्ली स्थित जय सिंह रोड पर आइसा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। चूंकि यहां पहले से धारा 144 लागू है जिसके तहत इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं किए जा सकते। इसलिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Ruckus in JNU AISA protesters protesting outside police headquarters detained
जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के बीच झड़प को लेकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आइसा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार शाम बताया कि नई दिल्ली स्थित जय सिंह रोड पर आइसा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। चूंकि यहां पहले से धारा 144 लागू है जिसके तहत इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं किए जा सकते। इसलिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार 48 पुरुष और 22 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। किसी भी महिला प्रदर्शनकारी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है और न ही इन्हें किसी पुरुष जवान ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद 18 पुरुष और छह महिलाओं को तुगलक रोड स्थित पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जबकि 21 पुरुष और 14 महिलाओं को चाणक्यपुरी स्थित पुलिस स्टेशन ले गए। बाकी 11 पुरुष और दो महिला प्रदर्शनकारियों को पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। देर रात तक इनमें से किसी को भी नहीं छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed