फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Robbery exposed at Mukarba Chowk flyover, three arrested

मुकरबा चौक फ्लाई ओवर पर हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Robbery exposed at Mukarba Chowk flyover, three arrested
नई दिल्ली। बाहरी नार्थ जिला पुलिस ने मुकरबा चौक फ्लाई ओवर पर एक कारोबारी के रिश्तेदार से हुई 10 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से 5.45 लाख रुपये और हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास 10 लाख की लूट हुई थी। सूचना मिलने पर भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ऑटो चालक मंडोली एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र मिला। उसने बताया कि वह अपने भांजे भास्कर के रुपये लेकर हर्ष विहार जा रहा था। तभी बाइक सवार आए तीन बदमाशों ने उसे रोका और बैग लूटकर भाग गए। भास्कर का हर्ष विहार में विद्यूत सामग्री बनाने का प्लांट है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज अके जरिए बदमाशों की पहचान की। शुक्रवार को पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी पवन, अमरदीप और शिव को गिरफ्तार कर लिया। पवन पर शस्त्र अधिनियम और अमरदीप पर चोरी, झपटमारी व डकैती के मामले दर्ज है। पवन स्विगी डिलीवरी बॉय, अमरदीप कैब चालक और शिव इको वैन का ड्राइवर है। रुपये लूटने के बाद सभी बदमाशों ने मॉल जाकर कपड़े और जूते खरीदे। सभी मनाली जाने की योजना फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed