फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   robbed by strangulation from the elderly returning home from the hospital

अस्पताल से घर लौट रहे बुजुर्ग से गला दबाकर लूटपाट

Fri, 27 Aug 2021 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
robbed by strangulation from the elderly returning home from the hospital
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल से घर आ रहे एक बुजुर्ग का गला दबाकर बदमाशों ने लूटपाट की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटे में नाबालिग समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि एक बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी ईई ब्लॉक निवासी अजय (18) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बदमाश की उम्र 17 साल है। जहांगीरपुरी निवासी श्यामलाल बृहस्पतिवार तड़के चार बजे बाबू जगजीवन राम अस्पताल से घर आ रहे थे। ईई ब्लॉक के पास दो बदमाशों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। एक बदमाश ने उनका गला दबा दिया और दोनों एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। छानबीन के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। पुलिस को कुछ ही घंटों में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पास की झुग्गी में रहते हैं। पुलिस ने दबिश देकर अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed