{"_id":"5f7777b28ebc3e9bea14df55","slug":"ride-a-bicycle-from-india-gate-to-jorbag-ashram-news-noi540058767","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गेट से लेकर जोरबाग तक करें साइकिल की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया गेट से लेकर जोरबाग तक करें साइकिल की सवारी
Sat, 03 Oct 2020 06:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
साइकिल फॉर चेंज अभियान की शुरुआत..
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी) इलाके में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को साइकिल फॉर चेंज अभियान की शुरुआत की गई। एनडीएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र ने साइकिल सवारों को हरी झंडी दिखाकर इंडिया गेट से रवाना किया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए शारीरिक और खेल की गतिविधियों में कमी पाई गई है। ऐसे में इस स्थिति को सामान्य करने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉयलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इससे अब नई दिल्ली क्षेत्र में साइकिल की सवारी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनडीएमसी इलाके के छह किलोमीटर के दायरे में साइकिलिंग गलियारे को भव्य वॉल पेंटिंग से सजाया गया है। साइकिल राइड दो से 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसमें सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक और शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक साइकिलिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
साइकिल रूट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कॉरिडोर बीकानेर हाउस से हुमायूं रोड, अमृता शेरगिल मार्ग, लोदी गार्डन गेट नंबर छह, गेट नंबर- 11, एवेन्यू रोड- दो, लोदी कॉलोनी ब्लॉक 17, साइकिल प्लाजा और जोर बाग मेट्रो स्टेशन तक बना हुआ है।
वहीं, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए साइकिल ट्रैक में किसी भी प्रकार के मोटर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही ट्रैक के आसपास भी मार्शल की तैनाती की जाएगी। एनडीएमसी सचिव अमित सिंगला ने बताया कि साइकिल राइड टूर में भाग लेने के लिए कोई भी प्रतिभागी अपनी साइकिल को ला सकते हैं।