{"_id":"626349a2d2dace1071299436","slug":"retired-officer-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-metro-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सेवानिवृत्त अधिकारी ने मेट्रो के आगे कूदकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सेवानिवृत्त अधिकारी ने मेट्रो के आगे कूदकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
Sat, 23 Apr 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:04 AM IST
सार
पुलिस को सुबह 11.03 बजे तिलक नगर के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ के जवान और मेट्रो कर्मी उस व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से सेवानिवृत्त एक अधिकारी ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि वह बीमारी से परेशान थे। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सुबह 11.03 बजे तिलक नगर के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ के जवान और मेट्रो कर्मी उस व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हरिनगर निवासी सुरेंद्र कालिया के रूप में हुई। वह 2021 में बीएसएनएल के एजीएम पद से सेवानिवृत्त हुए थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे के खंगाला, जिसमें दिख रहा है कि घटना के समय प्लेटफार्म संख्या एक पर काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी दौरान द्वारका से नोएडा की ओर जाने वाली एक ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। प्लेटफार्म पर आते ही सुरेंद्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक सुरेंद्र ट्रेन के चपेट में आ चुके थे। परिवार वालों ने बताया सुरेंद्र अवसाद से ग्रस्त थे और उनका 2012 से इलाज चल रहा था।