{"_id":"607205888ebc3ec39577f7f0","slug":"retired-elderly-cheated-for-16-22-lakhs-by-tricking-ashram-news-noi5764549152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बुजुर्ग को नौकरी का झांसा देकर 16.22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त बुजुर्ग को नौकरी का झांसा देकर 16.22 लाख ठगे
विज्ञापन
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके के भोलानाथ नगर में रहने वाले रेलवे से सेवानिवृत्त राजकुमार (62) को निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16.22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने नौ बार में कभी सिक्योरिटी, कभी मेडिकल तो कभी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठ लिये। वारदात के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिये।
पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वे दो साल पहले रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने एक निजी कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। सितंबर 2020 में राजकुमार के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उसी नामी कंपनी का अधिकारी बता उनकी नौकरी लगवाने की बात की। राजकुमार झांसे में आ गए। इसके बाद राजकुमार के पास अलग-अलग लोग कॉल कर नौकरी की औपचारिकताएं पूरी करने की बात कहकर रुपये ऐंठने लगे।
अलग-अलग तरह की फीस के नाम पर उन्होंने राजकुमार से 16.22 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। आरोपी और रुपयों की डिमांड करने लगे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।