{"_id":"6071baa6656b4357fc0c76b7","slug":"resident-doctors-tenure-extended-for-six-months-amidst-increasing-corona-virus-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का कार्यकाल बढ़ा, फिर से लागू होंगे पुराने नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का कार्यकाल बढ़ा, फिर से लागू होंगे पुराने नियम
Sat, 10 Apr 2021 08:18 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के कार्यकाल को छह महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सभी कोविड अस्पतालों में चौथे व पांचवें साल के एमबीबीएस छात्रों और बीडीएस पास कर चुके डॉक्टरों को भी अब कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा।
नवंबर में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राजधानी के अस्पतालों में जितने भी नियम बने थे उन्हें अब दोबारा लागू किया जा रहा है।