फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Republic day 2022 Clouds will prevail on Republic Day, visibility will be from 800 to 1200 meters due to fog in delhi

गणतंत्र दिवस पर छाए रहेंगे बादल: कोहरे की वजह से 800 से 1200 मीटर तक रहेगी दृश्यता, बारिश की संभावना नहीं

Tue, 25 Jan 2022 08:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 13 से 15 व न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।पारा अधिक लुढ़कने की वजह से कड़ाके की सर्दी के बीच ठंडा दिन रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Republic day 2022 Clouds will prevail on Republic Day, visibility will be from 800 to 1200 meters due to fog in delhi
दिल्ली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बादल छाए रहने के साथ हल्के स्तर तक कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा व दृश्यता का स्तर 800 से 1200 मीटर तक रह सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है बारिश से गणतंत्र दिवस के जश्न में खलल नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 13 से 15 व न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पारा अधिक लुढ़कने की वजह से कड़ाके की सर्दी के बीच ठंडा दिन रिकॉर्ड किया जा सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, तड़के तीन बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर 300 से 600 मीटर तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, सुबह छह से नौ बजे के बीच दृश्यता का स्तर बढ़कर 400 से 800 मीटर, सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 1200 मीटर तक दृश्यता रिकॉर्ड की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed