फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Relief from icy winds in Delhi from today

मौसम का हाल : दिल्ली में बर्फीली हवाओं का दौर, आज से मिल सकती है राहत

Mon, 03 Jan 2022 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 03:34 AM IST
सार

सामान्य से दो कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम पारा। बढ़ेगा न्यूनतम तापमान। 

विज्ञापन
 Relief from icy winds in Delhi from today
demo pic...

विस्तार

पहाड़ी इलाके से आने वाली बर्फीली हवाओं के दौर के बीच आज से लोगों को कड़ाके की सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पारे में वृद्धि होने से ठिठुरन कम होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 98 फीसदी रहा। दिनभर धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से हल्की राहत रही। हालांकि, बर्फीली हवाओं की वजह से शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पांच से आठ जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, दिन के पारे में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed