फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Refusing to marry mother and daughter were cut with a sickle handed over to police after beating the mob

दिल्ली: शादी से किया इंकार तो मां-बेटी को दरांती से काट डाला, भीड़ ने जमकर पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले

Mon, 16 Aug 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 08:04 PM IST
सार

आरोपी को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी रामू (38) को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Refusing to marry mother and daughter were cut with a sickle handed over to police after beating the mob
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका जिले के छावला इलाके में शादी से इंकार करने पर एक शख्स ने मां-बेटी को दरांती से काट डाला। आरोपी ने दरांती के कई वार मां-बेटी पर किए। जख्मी हालत में दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


आरोपी को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी रामू (38) को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। छावला थाना पुलिस ने इसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मां लाली उर्फ लली (40) और बेटी रूबी (18) का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाली परिवार के साथ कंगनहेड़ी, छावला इलाके में रहती है। इसके पति राजकुमार की मौत हो चुकी है। लाली के यहां बेटी रूबी है। इनके ही पड़ोस में मूलरूप से गांव भारतपुर, सीतापुर, यूपी निवासी रामू भी रहता है। रामू लाली के पति का दोस्त हुआ करता था। पति की मौत के बाद भी आरोपी उनके घर आता-जाता था। आरोप है कि रविवार रात करीब 8.00 बजे वह लाली के घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के बाद वह रूबी से शादी करने की बात करने लगा। लाली व रूबी ने मना किया तो वह आग बबूला हो गया। उसने दरांती निकालकर पहले लाली पर कई वार किए। इसके बाद वह उसने रूबी पर भी हमला कर दिया। मां-बेटी के चिल्लाने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों ने 8.37 बजे पीसीआर कॉल की। 


खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पूर्व पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया था। पुलिस ने आरोपी व बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस लाली का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed