{"_id":"616536658ebc3e323b523181","slug":"red-light-on-gaadi-off-initiative-begin-again-from-18th-october-stop-at-a-red-signal-turn-down-engines-of-vehicle-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू, सीएम केजरीवाल बोले- सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू, सीएम केजरीवाल बोले- सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल
Tue, 12 Oct 2021 12:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:46 PM IST
सार
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रुकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें। आप आज ही शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदूषण की रोकथाम के लिए राजधानी में 18 अक्तूबर से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बुधवार से ही लोगों से रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने की अपील की है। यह दूसरी बार है जब दिल्ली में यह अभियान चलेगा। इससे पहले पिछले वर्ष अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासी रेड लाइट पर गाड़ी बंद कर, हफ्ते में कम से कम एक या अधिक दिन अपनी गाड़ी का इस्तेमाल न कर और ग्रीन दिल्ली एप पर प्रदूषण फैलाने वालों की शिकायत करके वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि पड़ोसी राज्यों ने अपने किसानों की मदद नहीं की है। इसलिए किसान न चाहते हुए भी पराली जलाने को मजबूर हैं और उसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है। बकौल मुख्यमंत्री, नासा की सेटेलाइट से मिल रही तस्वीरों के मुताबिक, पराली जलाने का सिलसिला चालू हो गया है।
विज्ञापन
इस वजह से दिल्ली के अंदर प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है। वहीं, दिल्ली वालों ने मिलकर दिल्ली का वायु प्रदूषण 25 फीसद तक कम किया है। पीएम-10 और पीएम-2.5 दोनों ही 25 फीसदी से ज्यादा कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के माध्यम से तेल बचेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा।
ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत देने की अपील
केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए प्रदूषण को लेकर शिकायत ग्रीन दिल्ली एप पर देने के लिए कहा है। शिकायत मिलने पर टीम प्रदूषण करने वाली चीज को रोकेगी। अभी तक एप पर 23 हजार से ज्यादा शिकायतें आई हैं जिनका निपटारा किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन का आंकड़ा है कि यदि रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ करना शुरू कर दें तो साल में 250 करोड़ रुपये का ईंधन बचा सकते हैं और 13-20 फीसदी प्रदूषण कम हो सकता है।