{"_id":"60751a378ebc3ee64e6fc90a","slug":"red-fort-violence-accused-lakha-sidhana-brother-was-not-assaulted-delhi-police-told-false-and-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना के भाई से नहीं की गई मारपीट, दिल्ली पुलिस ने अरोपों को बताया झूठा व निराधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना के भाई से नहीं की गई मारपीट, दिल्ली पुलिस ने अरोपों को बताया झूठा व निराधार
Tue, 13 Apr 2021 09:44 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:44 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के नाम पर लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना के चचेरे भाई गुरदीप सिंह की पिटाई करने के आरोपियों को झूठा व निराधार बताया है।
विज्ञापन
लक्खा सिधाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के नाम पर लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना के चचेरे भाई गुरदीप सिंह की पिटाई करने के आरोपियों को झूठा व निराधार बताया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरदीप सिंह के साथ किसी तरह की पिटाई व बदसलूकी नहीं की गई। सोशल मीडिया पर गुरदीप को पीटने व बंधक बनाने का झूठा प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गुरदीप सिंह उर्फ मुंडी को हिरासत में लेकर मारपीट व बदसलूकी करने का सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता का कहना कहै कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आठ अप्रैल को पटियाला के पास थी। उस समय गुरदपी सिंह को हिरासत में लेकर लक्खा सिधाना के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन
जांच में सहयोग करने के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। पुलिस कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के प्रावधानों के तहत की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाल किला हिंसा मामले में अब तक 160 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से किसी भी आरोपी ने मारपीट व बदसलूकी करने जैसा आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 26 जनवरी को लालकिले पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसमें 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस इस लालकिला हिंसा मामले में कई एफआईआर दर्ज की हैं। कुल 160 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस काफी आरोपियों की तलाश कर रही है। लक्खा सिधाना भी आरोपी है।