फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record made by applying 14 thousand people in a day

एक दिन में 14 हजार लोगों को टीका लगाकर बनाया रिकॉर्ड

Thu, 11 Feb 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Record made by applying 14 thousand people in a day
नई दिल्ली। एक दिन में 14 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाकर दिल्ली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे ठीक एक दिन पहले 12 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा था। बुधवार को 183 केंद्रों पर 14,743 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 150 केंद्रों पर कोविशील्ड टीके की खुराक दी गई। इन केंद्रों पर 15 हजार लोगों को टीका देने का लक्ष्य था।
विज्ञापन

हालांकि शाम तक 12,490 का आंकड़ा ही पूरा हो सका। वहीं 33 केंद्रों पर कोवाक्सिन टीका दिया गया। यहां 2,253 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान सात लोगों ने टीका लगने के बाद दर्द या बुखार होने की शिकायत की। इनमें से पांच लोगों ने कोविशील्ड का टीका लेने के बाद शिकायत दी।
विज्ञापन

जिलावार स्थिति देखें तो पश्चिमी और मध्य जिले में सर्वाधिक कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पश्चिमी जिले में 1880 और मध्य जिले में 1846 लोगों को टीका लगाया। सबसे ज्यादा 30 केंद्र मध्य दिल्ली में बनाए गए हैं। वहीं उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिले में रिकॉर्ड टीकाकरण भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले में पांच केंद्र बनाए गए, जहां 500 लोगों को टीका लगना था, लेकिन यहां 884 कर्मचारियों ने आगे आकर पहली खुराक ली। ठीक इसी तरह उत्तरी जिले में 100 फीसदी से अधिक टीकाकरण किया गया। यहां छह केंद्रों पर 600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन शाम तक 623 कर्मचारियों को खुराक दी गई। इनमें से किसी ने भी टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव की शिकायत नहीं की। इनके अलावा नई दिल्ली जिले के 15 केंद्रों पर रिकॉर्ड 1580 लोगों को टीका दिया, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिले के 15 केंद्रों पर 1474 लोग पहुंचे। यह लक्ष्य पूरा करने में काफी नजदीक तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed