फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   re-open colleges universities in delhi this month after vaccinating all students above 18-years says lg anil baijal

दिल्ली में खुलेंगे कॉलेज: उप-राज्यपाल अनिल बैजल बोले- इसी महीने खुलेंगे विश्वविद्यालय, 18+ वाले छात्रों का वैक्सीनेशन अनिवार्य

Wed, 01 Sep 2021 04:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Sep 2021 04:33 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को एक सितंबर से नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के लिए स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जाने की घोषणा की थी। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया था कि किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और इसके लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी।
 

विज्ञापन
re-open colleges universities in delhi this month after vaccinating all students above 18-years says lg anil baijal
Delhi University - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल आखिरकार बुधवार को खुल गए। अभी नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को ही बुलाया गया है। राजधानी में हुई भारी बारिश के बीच छात्र हाथ में छाता लिए, मुंह पर मास्क लगाए छात्र स्कूल जाते नजर आए। इस बीच उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि इसी महीने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को भी खोल दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले 18 वर्ष से ऊपर सभी छात्रों का वैक्सीनेशन होना जरूरी होगा। 

विज्ञापन


वहीं स्कूल खुलने पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,  '17 महीने के बाद आज स्कूल खुले हैं, बच्चे फिर से अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करेंगे, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। और हां, बारिश के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे, जाहिर है कि बच्चे भी बड़ी बेसब्री से अपने स्कूलों का खुलने का इंतज़ार कर रहे थे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को एक सितंबर से नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के लिए स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जाने की घोषणा की थी। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया था कि किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और इसके लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी।

वहीं, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने भी स्कूल फिर से खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सभी की अनिवार्य रूप से ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ हो, भोजनावकाश चरणबद्ध तरीके से हो, कक्षा में विद्यार्थियों के बीच उचित दूरी का पालन हो और आंगुतकों को आने से रोका जाए। प्राधिकरण ने कहा कि कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूलों और कॉलेजों में आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed