{"_id":"60b28e3e8ebc3e29b425b164","slug":"rda-demand-to-apologizes-yoga-guru-baba-ramdev-nationwide-protest-on-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आरडीए ने योग गुरु बाबा रामदेव से की माफी मांगने की मांग, एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आरडीए ने योग गुरु बाबा रामदेव से की माफी मांगने की मांग, एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन
Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
सार
आरडीए ने बाबा रामदेव से बिना शर्त जनता के सामने माफी मांगने की भी मांग की है। गत दिनों बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी चिकिस्ता को लेकर विवादस्पद बयान दिया गया था।
विज्ञापन
swami ramdev
- फोटो : facebook/swami ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलोपैथी चिकित्सा प्रणाली को लेकर रामदेव बाबा की ओर से की गई टिपणी के खिलाफ फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आगामी एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक जून को काला दिवस भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
आरडीए ने बाबा रामदेव से बिना शर्त जनता के सामने माफी मांगने की भी मांग की है। गत दिनों बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी चिकिस्ता को लेकर विवादस्पद बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि एलोपैथिक दवाइयां लेने के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हई है।
विज्ञापन
रामदेव के इस बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी योग गुरु को विवादस्पद बयान वापस लेने के लिए कहा था। इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में विवाद और बढ़ गया था। मामले के तूल पकड़ने पर योग गुरु ने अपने ट्विटर हैंडल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से एलोपैथी चिकित्सा को लेकर 25 सवाल भी दागे थे।
विज्ञापन