फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   RC will be suspended for not conducting pollution checks more than 30 thousand vehicles are being checked dai

Delhi: प्रदूषण जांच नहीं कराने पर आरसी होगी निलंबित, रोजाना 30 हजार से अधिक वाहनों की हो रही चेकिंग

Sun, 16 Oct 2022 11:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Oct 2022 11:04 PM IST
सार

जिन वाहनों की आरसी निलंबित होगी उन वाहनों को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल 14 लाख से अधिक दोपहिया वाहन मालिकों को पीयूसीसी जांच करवाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

विज्ञापन
RC will be suspended for not conducting pollution checks more than 30 thousand vehicles are being checked dai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। प्रदूषण जांच नहीं करवाने वालों को 25 अक्तूबर के बाद पेट्रोल नहीं मिलेगा। साथ ही वाहनों की आरसी निलंबित कर दी जाएगी। नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) की मियाद खत्म होने पर विभाग ने 19 लाख से अधिक वाहनों को जल्द प्रदूषण जांच करवाने की हिदायत दी थी। 

विज्ञापन

 

जिन वाहनों की आरसी निलंबित होगी उन वाहनों को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल 14 लाख से अधिक दोपहिया वाहन मालिकों को पीयूसीसी जांच करवाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। पीयूसीसी के बगैर 25 अक्तूबर के बाद वाहनों में ईंधन भी नहीं भरे जाएंगे।

विज्ञापन

 

परिवहन विभाग ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए एक अक्तूबर से सघन अभियान की शुरुआत की है। पिछले करीब पांच छह दिनों से रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन मालिकों को पीयूससीसी जारी किया गया। अक्तूबर में तीन लाख से अधिक लोगों के वाहनों का प्रदूषण जांच करने के बाद पीयूसीसी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त नवलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन वाहनों के पीयूसीसी की मियाद खत्म हो चुकी है, उन्हें पिछले हफ्ते नोटिस भेजे गए हैं। सभी वाहन मालिकों से कहा गया है कि जल्द से जल्द अपने वाहनों की प्रदूषण जांच करवाएं। ऐसा ना करने पर वाहनों के आरसी को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

 

14.5 लाख से अधिक दोपहिया वाहन
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 19.36 लाख वाहनों के पीयूसीसी की मियाद खत्म होने के बाद नोटिस भेजे गए हैं। प्रदूषण पर विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है ताकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी हो सके। इनमें से 14.5 से भी अधिक दोपहिया वाहन हैं। इनमें से कई वाहन लंबे समय से खराब होने की वजह से प्रदूषण जांच नहीं करवाई गई है। वाहन मालिकों की शिकायत है कि ऐसे वाहनों का प्रदूषण जांच कैसे करवाएं। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में करीब तीन लाख वाहनों के पीयूसीसी करवाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed