फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ravidas Jayanti: On Ravidas Jayanti PM Modi reached Ravidas temple in Karol Bagh worshiped

Ravidas Jayanti: रविदास जयंती पर पीएम मोदी करोल बाग स्थित रविदास मंदिर पहुंचे, कीर्तन में बजाया मंजीरा

Wed, 16 Feb 2022 09:42 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 09:42 AM IST
सार

पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए। सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti: On Ravidas Jayanti PM Modi reached Ravidas temple in Karol Bagh worshiped
रविदास मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के साथ मजीरा बजाते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर दिल्ली के करोल बाग स्थित संत रविदास विश्राम धाम में पूजा की। पीएम मोदी ने इस दौरान मंदिर में चल रहे कीर्तन में महिलाओं के साथ कीर्तन भी किया और मंजीरा बजाया। बुधवार को देशभर में संत रविदास की 645वीं जयंती मनाई जा रही है।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि रविदास जयंती के पुण्य अवसर पर आज मैंने दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर दर्शन किए। सभी देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पीएम ने रविदास जयंती के अवसर अपने पुराने कुछ संस्मरण साझा करते हुए ट्वीट किया था, 'महान संत गुरु रविदास जी की कल जन्म-जयंती है। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 और 2019 की याद साझा की

उन्होंने आगे लिखा, 'इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं। साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था। एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।'

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने एक न्यूज चैनल के एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, मुझे यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि हमने अपनी सरकार के हर कदम और हर योजना में पूज्य श्री गुरु रविदास जी की भावना को समाहित किया है। यही नहीं, काशी में उनकी स्मृति में निर्माण कार्य पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed