फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ranjan Gogoi participated in death anniversary program of Swami Sahajanand Saraswati

स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए रंजन गोगोई, बोले- लोगों को मुख्यधारा में जुड़ा

Mon, 26 Jun 2023 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

दिल्ली में देश के महान किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन
Ranjan Gogoi participated in death anniversary program of Swami Sahajanand Saraswati
रंजन गोगोई और रोहित कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अशोका रोड पर देश के महान किसान-मज़दूर नेता स्वामी सहजानंद सरवती की पुण्यतिथि पर युवा चेतना के द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश और सांसद जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती ने आजीवन गरीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु प्रयत्न किया। जस्टिस गोगोई ने कहा की जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ कमजोर लोगों को सशक्त करने हेतु स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अनवरत संघर्ष किया।

विज्ञापन

जस्टिस गोगोई ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में स्वामी सहजानंद ने कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने हेतु काम किया। जस्टिस गोगोई ने कहा कि युवा चेतना स्वामी सहजानंद सरस्वती के अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती नहीं होते तो देश का वंचित वर्ग मुख्यधारा में नहीं आ पाता। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का मार्गदर्शन किया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद सरस्वती के अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के समर्थकों को कमर कसकर देश के नवनिर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करना है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के देश हित में किए गये कार्यों को देखते हुए भारत रत्न दिया जाए। सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने आजीवन कांग्रेस का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed