फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh Tikait says What is the use of liquor here I dont know why Congress Vidya Rani making such comments

कांग्रेस नेता विद्या रानी के बयान पर टिकैत का पलटवार, बोले-आंदोलन में शराब का क्या काम?

Mon, 15 Feb 2021 08:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Feb 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait says What is the use of liquor here I dont know why Congress Vidya Rani making such comments
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कांग्रेस की नेता विद्या रानी के बयान पर पलटवार किया है। टिकैत ने कहा कि आंदोल में शराब का क्या इस्तेमाल है? मुझे नहीं पता कि वह ऐसी टिप्पणी क्यों कर रही है। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि ऐसे लोगों को किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। विद्या रानी को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए ये गलत है ऐसे लोग अपने आंदोलन में जो चाहें, वितरित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि जींद के नरवाना से विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं विद्यारानी दनौदा ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सीमा पर किसान धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें उनकी मदद करनी चाहिए। उनकी मदद पैसे, शराब, सब्जी व अन्य तरीकों से की जा सकती है। 

रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने किसान आंदोलन को लेकर समर्थन करने की बात कही। इस दौरान विद्यारानी दनौदा ने मदद के नाम पर दो कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि जितना किसान आंदोलन मजबूत होगा, कांग्रेस भी उतनी ही मजबूत होगी। इसके बाद हम जो भी आंदोलन करेंगे, वह बहुत ही मजबूत होगा। इसके लिए हमें किसानों की मदद करनी होगी।
 

किसानों की मदद हम पैसे, सब्जी, फल, दूध तथा शराब भेजकर कर सकते हैं। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी कांग्रेसी हंसने लगे। बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने विद्यारानी को टोका तो उन्होंने अपनी बात बदलते हुए कहा कि काफी बुजुर्ग लोग ठंड में दिल्ली सीमा पर बैठे हैं, उनकी तबीयत खराब है। उनको शराब दवा के रूप में दी जा सकती है।

मजाक-मजाक में इस प्रकार की बात कही गई। कुछ लोगों ने पूछा था कि वहां ठंड में बीमार बुजुर्ग बैठे हैं, इसलिए उनके लिए दवा का इंतजाम भी करना चाहिए। इसी बात पर मैंने कहा था कि दवा-दारू की भी हमें मदद करनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। - विद्यारानी दनौदा, कांग्रेस नेत्री।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed