जिम्मेदारी: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने राकेश अस्थाना, मोदी सरकार ने की नियुक्ति
31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अस्थाना को कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अस्थाना को कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक रहे हैं।
उस दौरान उनका तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के साथ विवाद सुर्खियों में आया था। इस मामले में सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
राकेश अस्थाना ने झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से पढ़ाई की है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ाई की थी।
आईपीएस में चयन के बाद उन्हें गुजरात कैडर मिला था। आपको बता दें कि सीबीआई में रहते हुए तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ हुए विवाद के बाद राकेश अस्थाना काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि विवाद के बाद उनका तबादला सीबीआई से कर दिया गया था।
SS Seswal, Director General ITBP has been given additional charge of the post of DG, Border Security Force after Rakesh Asthana was appointed as the Delhi Police Commissioner. Asthana held the post of DG BSF.
— ANI (@ANI) July 27, 2021
(file photo) pic.twitter.com/aj4lIlbw8u