फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rain in Delhi

विदाई से पहले मानसूनी बारिश ने दिल्ली को किया तरबतर

Fri, 04 Oct 2019 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rain in Delhi
नई दिल्ली। विदाई से पहले की मानसूनी बारिश ने दिल्ली को भिगो दिया। झमाझम बारिश ने बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली को तरबतर कर दिया। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी पड़े। बारिश व ओले के मिले-जुले असर से तापमान में गिरावट आई। दिनभर की उमस के बाद शाम को दिल्लीवालों से ठंड महसूस की। उधर, भारी बारिश से धौला कुंआ, कनॉट प्लेस, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मिंटो ब्रिज समेत दूसरे इलाकों में पानी भर गया। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। ट्रैफिक धीमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि पहले से ही बृहस्पतिवार शाम बारिश का अंदेशा था। देर शाम करीब 7:30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे में दिल्ली में 35.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, आईटीओ समेत कुछ इलाकों में ओले गिरे। इस दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य से तेज थी। तेज बारिश केे बीच 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसका मिला-जुला असर हल्की ठंड के तौर पर रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। वहीं, हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का मानना है कि हफ्ते के आखिर में मानसून दिल्ली से विदा हो सकता है। दूसरी तरफ उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed