{"_id":"5d96614f8ebc3e016308f4f4","slug":"rain-in-delhi-ashram-news-noi4652545113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई से पहले मानसूनी बारिश ने दिल्ली को किया तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई से पहले मानसूनी बारिश ने दिल्ली को किया तरबतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। विदाई से पहले की मानसूनी बारिश ने दिल्ली को भिगो दिया। झमाझम बारिश ने बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली को तरबतर कर दिया। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी पड़े। बारिश व ओले के मिले-जुले असर से तापमान में गिरावट आई। दिनभर की उमस के बाद शाम को दिल्लीवालों से ठंड महसूस की। उधर, भारी बारिश से धौला कुंआ, कनॉट प्लेस, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मिंटो ब्रिज समेत दूसरे इलाकों में पानी भर गया। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। ट्रैफिक धीमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का कहना है कि पहले से ही बृहस्पतिवार शाम बारिश का अंदेशा था। देर शाम करीब 7:30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे में दिल्ली में 35.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, आईटीओ समेत कुछ इलाकों में ओले गिरे। इस दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य से तेज थी। तेज बारिश केे बीच 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसका मिला-जुला असर हल्की ठंड के तौर पर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। वहीं, हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का मानना है कि हफ्ते के आखिर में मानसून दिल्ली से विदा हो सकता है। दूसरी तरफ उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलेगी।