Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railways will run bi-weekly train between Anand Vihar-Lalkuan

राहत: आनंद विहार-लालकुंआ के बीच आरक्षित ट्रेन राह करेगी आसान, रेलवे चलाएगा द्विसप्ताहिक ट्रेन

Thu, 25 Nov 2021 07:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Nov 2021 07:54 PM IST
सार

ट्रेन संख्या 15059/15060 लालकुंआ-आनंद विहार टर्मिनल-लालकुंआ के बीच चलेगी। यह ट्रेन पूर्णत: आरक्षित होगी। ट्रेन संख्या 15059  लालकुंआ से आनंद विहार के लिए 2 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।

विज्ञापन
Railways will run bi-weekly train between Anand Vihar-Lalkuan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार-लालकुंआ के बीच द्विसप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, पीपलसाना, काशीपुर, बाजपुर, गुलारभोज व रूद्रपुर  स्टेशन पर ठहरेगी। इसके अलावा रेलवे ने आगरा फोर्ट-रामनगर के बीच भी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15059/15060 लालकुंआ-आनंद विहार टर्मिनल-लालकुंआ के बीच चलेगी। यह ट्रेन पूर्णत: आरक्षित होगी। ट्रेन संख्या 15059  लालकुंआ से आनंद विहार के लिए 2 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 15060 आनंद विहार टर्मिनल से लालकुंआ के लिए 2 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2:15 बजे चलेगी व उसी दिन रात के 9:05 बजे लालकुंआ पहुंचेगी ।
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 15055/15056 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 15056 रामनग से आगरा फोर्ट के लिए तत्काल प्रभाव से प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। रामनगर से शाम 7:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 15055 आगरा फोर्ट से रामनगर के लिए 26 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन काशीपुर, बाजपुर, लालकुंआ, पंतनगर, किच्छा, बहेडी, देओरानियन, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उछेनी, सोरों शूकर क्षेत्र कासगंज, सिकंदरा राव, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, अछनेरा जंक्शन और ईदगाह आगरा जंक्शन पर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed