फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pushp Utsav will help make Delhi a city of flowers: LG

दिल्ली को फूलों का शहर बनाने में मदद करेगा पुष्प उत्सव : एलजी

Sat, 25 Feb 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Pushp Utsav will help make Delhi a city of flowers: LG
दिल्ली को फूलों का शहर बनाने में मदद करेगा पुष्प उत्सव : एलजी
विज्ञापन

- किया स्वर्ण जयंती पार्क में चल रहे पुष्प उत्सव पलाश का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को फूलों का शहर बनाने में पुष्प उत्सव-पलाश मदद करेगा। शनिवार को स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी में दो दिवसीय पुष्प उत्सव-पलाश का दौरा करने पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यह बात कही।
एलजी ने कहा कि इस आयोजन का नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा फूल के नाम पर पलाश रखा गया है, जो इस मौसम में खिलता है। पलाश को फ्लेम ऑफ फॉरेस्ट के रूप में भी जाना जाता है। इसके फूल चमकीले और ऊर्जावान रोशनी देते हैं। यह पुष्प देवी सरस्वती को प्रिय हैं। इस उत्सव में कुशल कारीगरों की ओर से मिट्टी के बर्तन बनाने, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताओं सहित अन्य का आयोजन होगा। साथ ही भारतीय स्ट्रीट फूड उपलब्ध करवाने वाले फूड स्टालों की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इसमें जेरेनियम, जरबेरा, ग्लैडियोलस, फर्न, पाॅम, फिलोडेंड्रोन, क्रोटन, ड्रेसिना, फिकस, एस्टर्स, कैंडीटुफ्ट, कार्नेशन्स, गजेनिया, मैरीगोल्ड्स, नास्टर्टियम, पैंसी, पेटुनिया, फ्लोक्स, लिली, साल्विया, वर्बेना आदि, पुष्प प्रजातियों की प्रदर्शनी होगी। यहां गुलदस्ते, माला, हैंगिंग बास्केट बनाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed